राजा भैया ने किया नई पार्टी बनाने का औपचारिक ऐलान

Published : Nov 16, 2018, 06:51 PM IST
राजा भैया ने किया नई पार्टी बनाने का औपचारिक ऐलान

सार

उनकी पार्टी का नाम जनसत्ता पार्टी होगा। लेकिन उन्होंने बताया कि जनसत्ता पार्टी, जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी व जनसत्ता दल, तीन नाम चुनाव आयोग को भेजे गए हैं। पार्टी सिंबल के लिए चुनाव आयोग को लेटर लिखा गया है।

लखनऊ—उत्तर प्रगदेश के प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसाभा से निर्दलीय विधायक और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी नई पार्टी का औपचारिक ऐलान कर दिया है। 

उनकी पार्टी का नाम जनसत्ता पार्टी होगा। लेकिन उन्होंने बताया कि जनसत्ता पार्टी, जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी व जनसत्ता दल, तीन नाम चुनाव आयोग को भेजे गए हैं। पार्टी सिंबल के लिए चुनाव आयोग को लेटर लिखा गया है।

प्रेस को संबोधित करते हुए राजा भैया ने कहा कि, मैंने राजनीति में 25 साल पूरे किए हैं, एक स्वतंत्र राजनेता और विधायक रहा, इसलिए अब एक राजनीतिक दल बनाने का फैसला किया है। पंजीकरण के लिए चुनाव आयोग से संपर्क किया है।

इस मौके पर राजा भैया ने एससी एसटी ऐक्ट पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनकी पार्टी एससी-एसटी ऐक्ट और आरक्षण का विरोध करेगी। 

माना जा रहा है कि रघुराज प्रताप सिंह अपनी पार्टी का गठन करके लोकसभा चुनाव 2019 में अपने उम्मीदवार खड़े कर सकते हैं।  

रघुराज प्रताप सिंह ने 26 साल की उम्र में 1993 में पहली बार कुंडा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक बने। इसके बाद से वे लगातार इसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल करते आ रहे हैं।

राजा भैया 26 साल की उम्र में 30 नवंबर 1993 को पहली बार बार राजनीति में कदम रखा था। राजा भैया 30 नवंबर को अपने राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे करने जा रहे हैं। इसीलिए 30 नवंबर को लखनऊ में एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल