इस दुल्हन के साथ जो हुआ, किसी के साथ नहीं हुआ होगा, सुहागरात से ठीक पहले पुलिस उठा ले गई दूल्हा 

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Sep 23, 2023, 11:55 AM ISTUpdated : Sep 23, 2023, 12:01 PM IST
इस दुल्हन के साथ जो हुआ, किसी के साथ नहीं हुआ होगा, सुहागरात से ठीक पहले पुलिस उठा ले गई दूल्हा 

सार

शादी के बाद सुनहरे भविष्य के सपने बुन रहे दूल्हा और दुल्हन को उस समय अचानक बड़ा झटका लगा। जब सुहागरात के ठीक पहले एक बड़ा कांड हो गया। उधर, परिवार के लोग खुशियां मना रहे थे। दुल्हन ससुराल में अपनी नई जिंदगी शुरु करने की खुशियां सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रही थी।

भरतपुर। शादी के बाद सुनहरे भविष्य के सपने बुन रहे दूल्हा और दुल्हन को उस समय अचानक बड़ा झटका लगा। जब सुहागरात के ठीक पहले एक बड़ा कांड हो गया। उधर, परिवार के लोग खुशियां मना रहे थे। दुल्हन ससुराल में अपनी नई जिंदगी शुरु करने की खुशियां सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रही थी। ठीक उसके पहले अचानक पुलिस आ धमकी और दूल्ह को उठा ले गई। दुल्हन को जब अपने पति के अपराध की जानकारी हुई तो उसने अपना माथा पीट लिया। 

घर पहुंचने से पहले ही रास्तें में अटके

यह मामला भरतपुर जिले के गोपालगढ़ थाना इलाके में स्थित एक गांव का है। गांव के शकील की शादी भरतपुर की ही रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन घर की तरफ जा रहे थे। वह अपनी कार में सवार थे। पर वह घर पहुंच पाते। उससे पहले रास्ते में पुलिस ने शकील की कार को रोक लिया। 

साइबर ठगी के आरोप में पुलिस ने दबोचा

सबको लगा कि यह पुलिस की रूटीन चेकिंग होगी। पर बाद में पता चला कि भरतपुर पुलिस के साथ हरियाणा पुलिस भी मौके पर मौजूद है। शकील का एक पुराना दोस्त पुलिस की गिरफ्त में था। बाद में पता चला कि शकील और उसके दोस्त ने हरियाणा के एक शख्स से 1 करोड़ की साइबर ठगी की है। शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस हरियाणा ने भतरपुर पुलिस से मदद मांगी थी और फिर शादी के तुरंत बाद शकील को अरेस्ट कर लिया गया। 

दूल्हे के इंतजार में है दुल्हन

उधर, दुल्हन के पिता और परिवार को शकील के आपराधिक कामों की जानकारी नहीं थी। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो लोगों ने अपना माथा पीट लिया। दुल्हन अकेले ही ससुराल के लिए रवाना कर दी गई। दुल्हन अब दूल्हे के इंतजार में है। 

ये भी पढें-काशी में बन रहा भगवान शिव के डमरू स्टाइल में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम-देखें PHOTOS...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान