वसुंधरा के खिलाफ चुनाव लड़ने पहुंचे मानवेंद्र का पुतला कांग्रेसियों ने ही फूंक दिया

Nov 17, 2018, 6:40 PM IST

झालावाड़ जिले की झालरापाटन विधान सभा से कांग्रेस की ओर से घोषित किये गए प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह का विरोध होना शुरू हो गया है। इसी क्रम में  झालावाड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध कर मानवेन्द्र सिंह का पुतला जलाया और मानवेन्द्र सिंह वापस जाओ के जमकर नारे लगाये।