vuukle one pixel image

इंजीनियर को पीटने वाले राजस्थान के मंत्री अशोक चान्दना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Team MyNation  | Published: Feb 23, 2019, 4:55 PM IST

राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना के खिलाफ उनके विधानसभा क्षेत्र नैनवा में मामला दर्ज हुआ है। नैनवां पुलिस ने धारा 332,353,504 में मामला दर्ज किया है। चांदना पर ऊर्जा विभाग डिस्कॉम अभियन्ता जेपी मीणा की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है। अभियन्ता ने बदसलूकी, थप्पड़ मारने का लगाया आरोप लगाया है।

चांदना की ऑडियो वायरल होने के बाद ,डिस्कॉम कर्मचारियों, अधिकारियों, मीणा समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। दो दिन पहले ही राजस्थान के मंत्री अशोक चांदना का ऑडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि ऑडियो में मंत्री अशोक चांदना डिस्कॉम एक्सईएन जेपी मीना को धमका रहे हैं। ऑडियो में मंत्री उनके विधानसभा क्षेत्र में निलंबित बिजली कर्मचारी को बहाल करने पर नाराज है।

मंत्री अशोक चांदना के वायरल आडियो भ्रष्ट कर्मचारियों को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे है। कुछ दिन पहले ही अशोक चांदना का एक और वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह पूरी पुलिसकर्मी पर चौथ वसूली करने का आरोप लगाते हुए नौकरी खा जाने की धमकी दे रहे थे।