हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का त्यौहार, राष्ट्रपति, पीएम को बच्चियों ने बांधी राखी

Published : Sep 09, 2018, 12:35 AM IST
हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का त्यौहार, राष्ट्रपति, पीएम को बच्चियों ने बांधी राखी

सार

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन मौके पर पूरे देश में बहनें अपने भाई की सलामती की दुआ कर रही हैं।  

रक्षाबंधन के इस पावन मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

 


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोटी बच्चियों और स्कूली छात्राओं ने राखी बांधी और उनकी और देश की सलामती की दुआ की।

 


आज के पवित्र दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध रही हैं और उनके लिए मंगल कामना कर रही हैं। 


इस पर्व पर लोग जाति और धर्म के भेद-भाव को भूलकर एक इंसान दूसरे इंसान को रक्षा का वचन देता है और रक्षा सूत्र में बंध जाता है।


इस बार का रक्षाबंधन बहुत शुभ है क्योकि पिछले चार साल से यह भद्रा नक्षत्र में पड़ता था लेकिन इस बार भद्रा नहीं लगा है। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 7.43 से दोपहर 12.28 बजे तक और दोपहर बाद 2 से 4 तक रहेगा।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण