दिल्ली से लौटते ही पूर्व सीएम रमन सिंह का भव्य स्वागत

Jan 14, 2019, 12:08 PM IST

रायपुर--छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद रविवार को  छत्तीसगढ़ पहुंचे। जहां उनका भाजपाइयों ने शानदार स्वागत किया। एअरपोर्ट से लेकर बाहर तक रमन सिंह का जयकारा तक लगा। स्वागत करने वालों में सबसे पहले भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री और बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह का नाम था। दया के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भिलाई के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सुबह से ही एअरपोर्ट पहुंच गए।  दया के साथ सभी ने रायपुर विमानतल पर भव्य स्वागत किया। इस भव्य स्वागत से डॉ रमन सिंह भाव विभोर होकर सभी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और धन्यवाद दिया।