ससुर ने किया दुष्कर्म, शौहर ने दिया तीन तलाक

Published : Oct 26, 2018, 03:56 PM IST
ससुर ने किया दुष्कर्म, शौहर ने दिया तीन तलाक

सार

कानून बनाए जाने के बाद भी बरेली में फिर से तीन तलाक का मामला सामने आया है। इस मामले में अमानवीयता की हद यह है कि पीड़िता के साथ उसके ससुर ने रेप भी किया। 


बरेली में एक शख्स ने अपनी ही बहू से बलात्कार किया। यही नहीं उसके पति ने भी उसे तीन तलाक देकर उससे पीछा छुड़ा लिया। 

पीड़िता का गुनाह बस इतना था कि उसके भाई ने उसकी ननद से प्रेम विवाह कर लिया था। उन दोनों के विवाह की सजा लड़के की बहन को भोगनी पड़ी। उसके साथ उसके पिता समान ससुर ने बलात्कार कर डाला और पति ने तलाक दे दिया।  

यह मामला बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र का है। यहां की एक महिला का निकाह 24 जून 2018 को उसके ही गांव के एक युवक के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिनों के बाद ही ससुराल के लोग दहेज में बोलेरो की मांग करने लगे। जिसके लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 

इसी बीच महिला के भाई और उसके शौहर की बहन के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों के घरवालों को जब इसका पता चला तो उन लोगों ने उनके मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी। इस पर बीते 10 अगस्त 2018 को दोनों घर से भाग गए और निकाह कर लिया। 

आरोप है कि इस पर महिला के ससुर और शौहर आग बबूला हो उठे। ससुर ने बदला लेने के लिए बहू के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, शौहर ने भी उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। 

पीड़िता ने मामले में एडीजी से न्याय की गुहार लगाई है। एडीजी के आदेश पर महिला की ओर से शौहर, ससुर, सास समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश