कोटा विधानसभा.... टूटा कांग्रेस के 66 साल का तिलिस्म, रेणु जोगी फिर जीती

Published : Dec 12, 2018, 09:33 AM IST
कोटा विधानसभा.... टूटा कांग्रेस के 66 साल का तिलिस्म, रेणु जोगी फिर जीती

सार

इस सीट पर पिछले तीन चुनाव में यहां से कांग्रेस की रेनु जोगी ही जीत रही हैं। लेकिन इस बार यहां पर तस्वीर दूसरी है। कांग्रेस ने जोगी को टिकट नहीं दिया है और वह अपनी पति की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से चुनाव लड़ रही हैं।

राज्य की इस वीवीआईपी सीट पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की नेता रेणु जोगी जीत दर्ज की है। ये एक ऐसी सीट है जहां पर कांग्रेस लगातार 66 से जीतती आ रही है। इस बार रेणु जोगी ने अपने पति की पार्टी जकांछ से चुनाव लड़ा था। जिन्होंने  बीजेपी के  प्रत्याशी काशी राम साहू को चुनाव हराया है।

पहले ये कोटा विधानसभा सीट मध्य प्रदेश विधानसभा का हिस्सा थी, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य बन जाने के बाद यहां का हिस्सा बनी। इस सीट पर पिछले तीन चुनाव में यहां से कांग्रेस की रेनु जोगी ही जीत रही हैं। लेकिन इस बार यहां पर तस्वीर दूसरी है। कांग्रेस ने जोगी को टिकट नहीं दिया है और वह अपनी पति की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से चुनाव लड़ी लिहाजा इस बार यहां पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था।

छत्तीसगढ़ की कोटा विधानसभा सीट ऐसी है।  जहां कांग्रेस के अलावा किसी दूसरी पार्टी का खाता नहीं खुला है। लेकिन इस बार समीकरण दूसरे थे। कांग्रेस से बगावत कर अजीत जोगी ने जनता कांग्रेस नाम से अपनी अलग पार्टी बना ली। जिसने कांग्रेस की राह मुश्किल कर दी। जोगी की पार्टी ने यहां पर पार्टी अध्यक्ष अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी को टिकट दिया था। रेणु जोगी को 48880 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के काशी राम साहू को 45774 वोट मिले।

जबकि कांग्रेस ने सन् 1952 से लेकर अब कोटा विधानसभा सीट पर 14 बार चुनाव हुए हैं। यहां से  काशीराम तिवारी पहले विधायक बने थे, जबकि मथुरा प्रसाद दुबे 4 बार,  राजेंद्र शुक्ल 5 बार चुने गए,  इसके अलावा  2006 में डॉ. रेणु जोगी बनीं पहली महिला विधायक वे पिछले 3 बार से विधायक हैं।2.46  के स्तर पर खुला है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल