12 दिन पुराने आतंकी हमले का बदला लिया भारत के 12 मिराज-2000 विमानों ने, पाकिस्तान में वीडियो वायरल

Published : Feb 26, 2019, 09:25 AM ISTUpdated : Feb 26, 2019, 04:52 PM IST
12 दिन पुराने आतंकी हमले का बदला लिया भारत के 12 मिराज-2000 विमानों ने,  पाकिस्तान में वीडियो वायरल

सार

पुलवामा में हुए फिदायीन हमले के 12 दिनों बाद भारत ने कार्रवाई की है।  खास बात यह है कि 12 दिनों पहले हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत के 12 मिराज-2000 विमानों ने नियंत्रण रेखा पार की। इन विमानों ने जैश ए मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।  इस हमले का वीडियो पाकिस्तान में वायरल हो रहा है।

भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा पार करके आतंकवादियों के कैंपों पर हमला किया है। हमारे 12 मिराज विमानों ने मुजफ्फराबाद में बम बरसाए। खबरों के मुताबिक लगभग हजार किलो के बम गिराए गए हैं। 
इस हमले का वीडियो पाकिस्तान में वायरल हो रहा है। पाकिस्तान पत्रकार अर्सलान सिद्दिकी ने इस हमले का वीडियो ट्विट किया था। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

 मंगलवार को भोर में मुंह अंधेरे लगभग 3.30 बजे मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा पार करके पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। 

बताया जा रहा है कि भारत ने आतंकी ठिकानों पर लगभग एक हजार किलो बम बरसाए। जिसकी वजह से आतंकी ठिकाने पूरी तरह तबाह हो गए। इस बात की जानकारी खुद पाकिस्तानी सेना ने दी है। 
भारत की कार्रवाई पर पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर एक ट्वीट किया कि भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश की थी। पाकिस्तानी प्रवक्ता ने अपने बयान के पक्ष में कई फोटो भी जारी किए हैं। 

 14 फरवरी को हुए पुलवामा फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। आज जो कैंप तबाह किए गए हैं उसमें ज्यादातर जैश ए मोहम्मद के ही आतंकवादी ट्रेनिंग ले रहे थे। 
इस हमले के बारे में तफसील से जानकारियां अभी लगातार आ रही है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल