mynation_hindi

स्वाति मालीवाल के पति ने कहा, ‘बीजेपी नेता 10 लोगों से रेप करवाएं हम 20 लाख का मुआवज़ा देंगे’

Published : Sep 19, 2018, 09:29 AM IST

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष और आप के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने रेवाड़ी गैंग रेप मामले पर भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नए विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता 10 लोगों से कुकर्म करवा लें, वे 20 लाख रुपए देंगे। 

रोहतक- दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष और आप के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने रेवाड़ी गैंग रेप मामले पर भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नए विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता 10 लोगों से कुकर्म करवा लें, वे 20 लाख रुपए देंगे। 

यह बयान नवीन जयहिंद ने रेप पीड़िता को सरकार द्वारा 2 लाख रुपए का चैक देने पर प्रतिक्रिया देते हुए दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कौरवों की सरकार है और मुख्यमंत्री धृतराष्ट्र की भूमिका निभा रहे हैं।

 
नवीन ने आरोप लगाया कि “सरकार आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाए बेटी इज्जत को पैसो से तोल रही है, यह घोर निंदनीय है। अगर पैसे से किसी की इज्जत लौटती हो तो भाजपा के नेता 10 लोगों से कुकर्म करवा लें, वे 20 लाख रुपए देंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री इस मामले पर जवाब नही दे पा रहे हैं और सफाई अभियान की बात कर रहे हैं, अगर सफाई करनी है तो प्रदेश से बलात्कारियों की सफाई करें। मुख्यमंत्री बिल्कुल विफल हैं और उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए”।


“मुख्यमंत्री खट्टर ने सारी पुलिस नेताओं की सुरक्षा में लगा रखी है। उनका कोई कंट्रोल कानून व्यवस्था नहीं है। प्रदेश में कौरवों का राज है और महिलाओं के चीरहरण हो रहे हैं। मुख्यमंत्री आंख बंद कर धृतराष्ट्र की भूमिका निभा रहे हैं। अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नही किया जा सका है”। रोहतक में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए नवीन जयहिंद ने यह बात भी कही।

00:29दीयों और आकर्षक लाइटों से जगमगा उठा सरयू तट, कुछ ऐसा दिखा नजारा00:53सरयू के बीच राम मंदिर उद्घाटन का लाइव टेलीकास्ट03:11रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम को भव्य सरयू आरती00:21विक्की-कैटरीना, रणबीर-आलिया भी पहुंचे अयोध्या राम मंदिर01:25राम मंदिर उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने संतों और अतिथियों को दिया धन्यवाद01:10पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर बरसाए फूल00:22राम मंदिर उद्घाटन पर पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक भी साथ00:46बॉलीवुड क्वीन कंगना रौनत भी पहुंचीं अयोध्या, लगाए जयश्री राम के नारे 00:20राम मंदिर उद्घाटन पर पुष्पवर्षा में लाल हुई सरयू01:05राम मंदिर में शंखनाद के साथ जयश्री राम का घोष