रेवाड़ी गैंगरेप कांड में एक मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, बाकियों की तलाश में छापेमारी

Published : Sep 19, 2018, 09:27 AM IST
रेवाड़ी गैंगरेप कांड में एक मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, बाकियों की तलाश में छापेमारी

सार

हरियाणा में रेवाड़ी की छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य मुख्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। राज्य सरकार की तरफ से कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी के एसपी का भी तबादला कर दिया गया है।

वारदात की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी की चीफ और मेवात की एसपी नाजनीन भसीन ने निशु नाम के आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस दो अन्य आरोपियों पंकज और मनीष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक एक आरोपी पंकज सेना का जवान है।


निशू के अलावा गिरफ्तार दो अन्य लोगों में डॉ संजीव शामिल है जिसने वारदात के बाद सबसे पहले युवती को देखा था। दूसरा आरोपी दीनदयाल गिरफ्तार हुआ है जिसके कमरे में दुष्कर्म का आरोप है।


बता दें कि रेवाड़ी की रहने वाली सीबीएसई टॉपर छात्रा को बीते बुधवार को पड़ोसी महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे में एक बस स्टॉप से अगवा कर लिया गया था। आरोपी उसे झज्जर जिले की सीमा में ले गए थे जहां उसके साथ गैंगरेप किया था। राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित हो चुकी छात्रा कोचिंग के लिए जा रही थी। इस दौरान मुख्य आरोपियों ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिला दिया था।


छात्रा की दरिंदी से खबर के मीडिया में आते ही, हरियाणा सरकार पर चौतरफा दबाव पड़ा। सीएम पंजाब में अपना कार्यक्रम छोड़ चंडीगढ़ लौटे। डीजीपी बीएस संधू को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए गए। 


मामले में त्वरित कार्रवाई में विफल रहने का आरोप झेल रहे रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल को हटा दिया गया। दुग्गल की जगह पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा को रेवाड़ी जिले का कमान दिया जा रहा है।


पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया था कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की और रेवाड़ी एवं महेंद्रगढ़ जिलों की पुलिस के बीच वारदात की जगह को लेकर विवाद की वजह से कार्रवाई में देरी हुई।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश