रायबरेली में लगे प्रियंका वाड्रा के गायब होने के पोस्टर

Published : Oct 23, 2018, 01:43 PM IST
रायबरेली में लगे प्रियंका वाड्रा के गायब होने के पोस्टर

सार

इस पोस्टर में हरचंपुर रेल हादसा, ऊंचाहार दुर्घटना और रालपुर हादसे में प्रियंका गांधी के न आने पर तंज कसते हुए लिखा गया है कि नवरात्र, दुर्गा पूजा व दशहरा में तो नहीं दिखाई दी। अब क्या ईद में दिखेंगी मैडम वाड्रा।

रायबरेली--कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में देर रात जगह-जगह प्रियंका गांधी के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी को 'इमोशनल ब्लैकमेलर' बताया गया है। इतना ही नहीं पोस्टर में प्रियंका से सवाल भी पूछा गया है कि आप रायबरेली कब आएंगी, क्योंकि इस बीच रायबरेली में कई बड़े हादसे हुए जिसमे प्रियंका वाड्रा नजर नहीं आई। ऐसे में कांग्रेस विरोधियों को प्रियंका पर हमला करने का मौका मिल गया है।

इस पोस्टर में हरचंपुर रेल हादसा, ऊंचाहार दुर्घटना और रालपुर हादसे में प्रियंका गांधी के न आने पर तंज कसते हुए लिखा गया है कि नवरात्र, दुर्गा पूजा व दशहरा में तो नहीं दिखाई दी। अब क्या ईद में दिखेंगी मैडम वाड्रा।

कांग्रेस के विरोधियों ने प्रियंका वाड्रा के लापता होने को लेकर जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। साथ ही लोगों को पम्पलेट्स भी बांटे गए हैं। ये पोस्टर रायबरेली में त्रिपुला चौराहे से लेकर हरदासपुर तक और शहर में कई जगह लगाए गए हैं।

प्रियंका गांधी के इस तरह के पोस्टर से रायबरेली का राजनैतिक माहौल गरमाने के साथ-साथ चर्चाओं का बाज़ार भी गर्म हो गया है। अभी इस मसले पर किसी भी पार्टी का कोई बयान सामने नही आया है। पोस्टर लगाए जाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा है कि ऐसी गंदी हरकत करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश