यूपी की सियासत गर्मायी, मायावती से मिले तेजस्वी और आज होगी अखिलेश से मुलाकात

Published : Jan 14, 2019, 09:42 AM IST
यूपी की सियासत गर्मायी, मायावती से मिले तेजस्वी और आज होगी अखिलेश से मुलाकात

सार

उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा का गठबंधन बनने के बाद राज्य का सियासी तापमान बढ़ने लगा है. अन्य राज्यों के राजनैतिक दलों ने इन दोनों दलों के बड़े नेताओं से मिलना शुरू कर दिया है. भविष्य की राजनैतिक संभावनाओं को देखते हुए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू यादव बेटे तेजस्वी यादव ने मायावती से मुलाकात की और आज वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मुलाकात करेंगे.

तेजस्वी यादव आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि तेजस्वी राज्य में राजद की संभावनाओं के देखते हुए अखिलेश से एक सीट की मांग करेंगे. राजद ने पिछले साल बसपा प्रमुख मायावती को राज्यसभा में राजद कोटे से भेजने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन मायावती ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया था. उधर तेजस्वी ने राज्य में बने इस गठबंधन पर खुशी जताई.  उन्होंने कहा कि भाजपा का बिहार में सफाये की पूरी तैयारी हो गयी है।

अब यूपी में भी इस गठबंधन से भाजपा के सफाये का रास्ता साफ हो गया है. यह गठबंधन समय की जरूरत है। भाजपा के सफाये के लिए सभी दलों का एकजुट होना जरूरी है. तेजस्वी यादव आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे. तेजस्वी ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन न हो इसलिए अ‌वैध खनन से जुड़े मामले में उन्हें जबरन फंसाया जा रहा है. जैसे बिहार में हमारे परिवार के साथ हुआ है. तेजस्वी ने कहा कि संवैधानिक स्थानों पर तानाशाही की जा रही है. लालू जी इसलिए जेल में हैं क्योंकि उन्होंने मोदी के आगे घुटने नहीं टेके.

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश