लालू के जन्मदिन पर केक नहीं काटेगी राजद, जानें क्यों

Published : Jun 10, 2020, 08:42 AM IST
लालू के जन्मदिन पर केक नहीं काटेगी राजद, जानें क्यों

सार

असल में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं और स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें रांची के रिम्स में भर्ती किया गया है। लालू प्रसाद यादव 11 जून को 73 साल के हो जाएंगे और इस बार पार्टी ने उनका जन्मदिन धूमधाम ने नहीं बनाने फैसला किया है। 

पटना।  बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के 73वें जन्मदिन पर पार्टी इस बार केक नहीं काटेगी और ना ही मोमबत्ती जलाएगी।  पार्टी ने फैसला किया है कि इस बार पार्टी कोरोना संकट के कारण गरीबों को भोजन कराएगी और इसी तरह जन्मदिन मनाएंगी। वहीं पार्टी इस दिन गरीब सम्‍मान दिवस के रूप में मनाएगी। 

असल में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं और स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें रांची के रिम्स में भर्ती किया गया है। लालू प्रसाद यादव 11 जून को 73 साल के हो जाएंगे और इस बार पार्टी ने उनका जन्मदिन धूमधाम ने नहीं बनाने फैसला किया है। पार्टी इस बार उनका जन्मदिन  गरीब सम्मान दिवस के तौर पर मनाएगी और इस दिन राज्यभर में 73 हजार गरीबों को पार्टी  भोजन कराएगी। पार्टी की योजना के तहत हर प्रखंड में कम से कम 151 गरीबों को भोजना कराया जाएगा।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद का कहना है कि पार्टी ने कोरोना संकट के देखते हुए इस बार लालू प्रसाद यादव जन्मदिन गरीबों के बीच में मनाने का फैसला किया है और इसके लिए सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वह केक काटकर इस बार पार्टी के मुखिया का जन्मदिन न मनाए। बल्कि गरीबों को भोजन कराकर उनकी लंबी उम्र की कामना करें। उन्होंने कहा है कि कार्यकर्तांओं को साफ संदेश दिया गया है कि लालू जी के जन्मदिन के अवसर पर कोई केक नहीं कटेगा और न ही मोमबत्ती  जलायी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार कोई जलसा भी नहीं होगा। 

जेल में बंद हैं लालू

चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव सजा काट रहे हैं। फिलहाल लालू जेल में नहीं बल्कि रांची के रिम्स में भर्ती हैं। स्वास्थ्य खराब होने के कारण कोर्ट ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का आदेश दिया था। वहीं झारखंड में जेएमएम की सरकार बनने के बाद कयास लग रहे थी कि राज्य सरकार लालू प्रसाद यादव को पैरोल पर रिहा करेगी।  लेकिन अभी तक राज्य सरकार इस पर कोई फैसला नहीं कर सकी 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश