वैष्णो देवी भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा शुरू

Dec 24, 2018, 7:55 PM IST

मां वैष्णो देवी के भक्तों का पांच साल पुराना इंतजार खत्म हो गया है। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने माता वैष्णो देवी से भैरो घाटी तक बनाया गया रोपवे मां श्रद्धालुओं को समर्पित कर दिया। 75 करोड़ रुपये की लागत से बने इस रोपवे का निर्माण स्विट्जरलैंड की कंपनी गरवेंटा और एक भारतीय कंपनी ने मिलकर किया है। इस रोप-वे से कुल 45 श्रद्धालु एक समय में भवन से भैरो मंदिर जा सकते है। रोपवे के शुरू होने से वैष्णो देवी से  भैरो घाटी का ढाई किलोमीटर का कठिन रास्ता सिर्फ 2.5 मिनट का रह जाएगा।