वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को क्रिसमस पर मिलेगा उपहार

Gursimran Singh |  
Published : Dec 21, 2018, 07:43 PM IST
वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को क्रिसमस पर मिलेगा उपहार

सार

वैष्णो देवी दरबार से भैरानाथ मंदिर का रास्ता काफी कठिन माना जाता है। यहां खड़ी चढ़ाई होने की वजह से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत होती है।  

लाखों की संख्या में हर साल वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को इस साल क्रिसमस के मौके पर खास तोहफा मिलने जा रहा है। अब भैरो घाटी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु रोपवे से जा सकेंगे। 25 दिसंबर को रोपवे को आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। यह सर्विस वैष्णो देवी दरबार से भैरो घाटी मंदिर के लिए होगी।

वैष्णो देवी दरबार से भैरानाथ मंदिर का रास्ता काफी कठिन माना जाता है। यहां खड़ी चढ़ाई होने की वजह से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत होती है।  श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सिमरजीत सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए इस सुविधा का उद्धघाटन राज्यपाल सत्यपाल मालिक 24 दिसंबर को करेंगे। 25 दिसंबर से यह आम जनता के लिए शुरू कर दी जाएगी।

"

यह भी पढ़ें - वैष्णो देवी के भक्तों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

वैष्णो देवी दरबार से भैरोनाथ की रोपवे से  यात्रा करने के लिए 100 रुपये चुकाने होंगे। रोपवे से श्रद्धालु महज पांच मिनट में भैरो मंदिर पहुंच जाएंगे।  एक घंटे में 850 यात्री भवन से भैरो मंदिर पहुंच सकेंगे। एक बार से 42 यात्री जा सकेंगे। पहले भैरोनाथ मंदिर तक घोड़े पर जाने से प्रति व्यक्ति 300-500 रुपये चुकाने पड़ते थे। रोपवे को शुरू करने से एक दिन पहले फाइनल ट्रायल किया जाएगा। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल