75 की उम्र में सहारा प्रमुख सुब्रत राय का निधन, कई दिनों से थे बीमार,मुंबई में लीं आखिरी सांस

Published : Nov 15, 2023, 12:25 AM ISTUpdated : Nov 15, 2023, 09:47 AM IST
75 की उम्र में सहारा प्रमुख सुब्रत राय का निधन, कई दिनों से थे बीमार,मुंबई में लीं आखिरी सांस

सार

सहारा इंडिया परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय सहारा का मंगलवार देर रात मुंबई में निधन हो गया।  वो 75 साल के थे और लम्बे समय से बीमार थे और मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में एडमिट थे।  बुधवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। 

लखनऊ। सहारा परिवार की मुखिया सुब्रत राय सहारा का 75 साल की उम्र में मुंबई में मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। बुधवार  को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ स्थित उनके  आवास पर लाया जाएगा।

लाखों लोगों को रोजगार दिया था सुब्रत रॉय ने
सुब्रत राय "सहारा श्री" के नाम से मशहूर हैं। देश के बड़े बिजनेसमैन में उनकी गिनती होती है। उन्होंने सहारा इंडिया जैसे बड़े परिवार की स्थापना की और लाखों लोगों को रोजगार दिया था। साल 2016 में सुब्रत राय की मां छवि राय का निधन हुआ था। लंबे समय से जेल में वक्त गुजार कर सहारा श्री मां की अंतिम यात्रा में शामिल होने आए थे।

45 साल पहले शुरू किया था सहारा इंडिया परिवार
10 जून 1948 को सुब्रत राय का जन्म हुआ था।  गोरखपुर के राजकीय तकनीकी संस्थान से उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई किया था और बिजनेस की शुरुआत भी गोरखपुर से किया था। 1978 में सुब्रत राय ने सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की थी। वह  प्लाजा होटल, ड्रीम डाउनटाउन, एमबी वैली सिटी, ग्रॉसवेनर हाउस होटल के मालिक थे। सहारा इंडिया एक मल्टी बिजनेस कंपनी है जो हाउसिंग फाइनेंस, जीवन बीमा, म्युचुअल फंड, रियल एस्टेट, मीडिया इंडस्ट्री, फिल्म निर्माण, हेल्थ, ट्रैवल, वगैरा अनेक क्षेत्र में काम करता है।


आईपीएल से हुआ था मतभेद
सहारा इंडिया ने आईपीएल में पुणे वॉरियर्स इंडिया टीम भी खरीदी थी लेकिन बाद में बीसीसीआई से मतभेद के चलते यह फ्रेंचाइजी सुब्रत राय के फैसले के बाद छोड़ दी गयी। सुब्रत राय के ऊपर तमाम घोटालों के आरोप लगे थे।  बताया गया था कि उन्होंने बहुत सारे निवेशकों का पैसा नहीं दिया जिसके कारण वह लंबे समय तक जेल में भी थे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश