सऊदी युवराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में कह दी यह बड़ी बात

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान भारत में हैं। उनका राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी टिप्पणी की, जिसे जानना आपके लिए बेहद जरुरी है। 

Saudi prince called PM Modi elder brother

सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद मंगलवार की रात नई दिल्ली पहुंचे। वह दो दिनों के लिए यहां हैं। प्रिंस सलमान की भारत में यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। 

उनके एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए उनकी अगवानी की। सूत्रों ने जानकारी दी है कि प्रिंस सलमान भारत में हुए अपने स्वागत से बेहद खुश हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना ‘बड़ा भाई’ करार दिया है। 

आज दोनो ही देशों के शिष्टमंडल की बैठक हैदराबाद हाउस में होगी। जिसके बाद पीएम मोदी सऊदी प्रिंस के सम्मान में भोज देंगे। 

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी और प्रिंस सलमान के बीच होने वाली प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूहों के मुद्दे पर जोर दिया जाएगा। 

दोनों देशों के बीच निवेश, पर्यटन, आवास और सूचना तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में पांच समझौतों पर दस्तखत होने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी बात हो सकती है। दोनों देश संयुक्त नौसैनिक अभ्यास पर भी सहमत हो सकते हैं। 

भारत आने से पहले ही सऊदी असर ने हमारे साथ सहयोग दिखाया है। सऊदी अरब ने पुलवामा में 14 फरवरी को सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। 

भारत और सऊदी अरब का द्विपक्षीय कारोबार साल 2017-18 में 27.48 अरब डालर रहा है. सऊदी अरब, भारत का चौथा सबसे बड़ा कारोबारी सहयोगी है। 

सऊदी अरब ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में भारत के लिये एक महत्वपूर्ण स्रोत है जो कच्चे तेल के संबंध में 17 प्रतिशत जरूरतों की आपूर्ति करता है। दोनों देश खाद्य सुरक्षा, आधारभूत ढांचा, नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्वरक जैसे क्षेत्रों में संयुक्त गठजोड़ बढ़ाने को इच्छुक हैं।

vuukle one pixel image
click me!