हिमाचल के सिरमौर में स्कूल बस हादसा, ड्राइवर सहित छह बच्चों की दर्दनाक मौत

Published : Jan 05, 2019, 12:58 PM IST
हिमाचल के सिरमौर में स्कूल बस हादसा, ड्राइवर सहित छह बच्चों की दर्दनाक मौत

सार

सिरमौर में रेणुका जी के पास एक स्कूल बस खाई में गिर गई। जिसमें छह मौतें हुई हैं, जबकि 13 बच्चे घायल हो गए हैं। इसमें से दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को नाहन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

शनिवार की सुबह यह दर्दनाक हादसा रेणुका जी इलाके में ददाहू संगड़ाह रोड पर खडकोली के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस कच्ची सड़क में धंसने से अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से बच्चों को निकाला और घायलों को ददाहू के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
बाद में गंभीर रुप से घायलों को नाहन के अस्पताल में  भेजा गया। 
इस हादसे की सूचना के बाद से बच्चों के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बस में कुल 18 बच्चे, एक ड्राईवर और एक अभिभावक सवार थे। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण