कानपुर में युवती की हत्या का राज खुला, सहेली ने पति के साथ मिलकर किया था कत्ल

Published : Jul 06, 2019, 05:46 PM IST
कानपुर में युवती की हत्या का राज खुला, सहेली ने पति के साथ मिलकर किया था कत्ल

सार

कानपुर में डूडा कॉलोनी के पास बोरे में रिटायर्ड मेजर की बेटी का शव मिला था। जिसकी हत्या का राज नहीं खुल पा रहा था। बाद में पुलिस ने पता लगाया कि उसकी सहेली ने पति के साथ के साथ मिलकर पैसे के लालच में यह हत्या की थी।    

कानपुर: रिटायर्ड मेजर की बेटी का शव प्लास्टिक की बोरी में मिला था । मृतका की सहेली ने पति के साथ मिलकर गला घोंट कर हत्या कर दी थी । शव को बोरे में भर कर देर रात खेतों के बीच फेंक आए थे । पुलिस घटना का खुलासा करते हुए दंपति को गिराफ्तार कर लिया है । पुलिस के मुताबिक आर्थिक रूप परेशान चल रहे दंपति हत्या का प्लान बनाया था । 

बीती 2 जुलाई की शाम को बिधनू थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णजयंती विहार डूडा कॉलोनी के पास खेतों के बीच प्लास्टिक की बोरी में 25 वर्षीय युवती का शव मिला था । जब पुलिस ने मृतका की शिनाख्त की तो पता चला की रिटायर्ड मेजर की बेटी का शव था । विद्याशंकर शर्मा की बेटी प्रीति बीते 30 जुलाई से लापता थी । 

प्रीति का उसके पति से विवाद चल रहा था जिसकी वजह से वो मायके में रह रही थी । बीते 30 जुलाई को जब प्रीति लापता हुई थी तो उसके पिता ने चकेरी थाने में गुमसुदगी दर्ज कराई थी । जिसमे पति और उसकी सहेली पर शक जताया था ।

 

एसएसपी अनंत देव ने बताया कि बिधनू के स्वर्णजयंती विहार के रहने वाले सत्येंद्र और उसकी पत्नी वैदिका ने प्रीति की गला घोट कर हत्या की थी । वैदिका और प्रीति दोनो आपस में दोस्त थी । वैदिका का पति सत्येंद्र बेरोजगार था । जिसकी वजह से उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी । दंपति ने प्रीति के गहने और रुपए लूटने का प्लान बनाया  ।  

वैदिका ने प्रीति को घर बुलाया और उसको नाश्ता कराने के बाद दोनों ने मिलकर गला घोटकर हत्या कर दी । प्रीति के गहने और पैसे लूट लिए थे । इसके बाद उसके शव को बोरे भरकर छिपा दिया था । देर रात बोरे को बाईक से बांधकर फेंक आए थे । 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम