जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने मार गिराये तीन आतंकी, एक जवान शहीद

Published : May 16, 2019, 08:46 AM ISTUpdated : May 16, 2019, 11:52 AM IST
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने मार गिराये तीन आतंकी, एक जवान शहीद

सार

राज्य के पुलवामा जिले के दलीपुरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर गुप्तचरों से सुरक्षा बलों को मिली थी। जहां एक घर में दो आतंकी छिपे हुए थे। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इस पूरे इलाके को घेर लिया और खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी इसके जवाब में फायरिंग की। जिसमें दो आतंकी मारे गए।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आज सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया। फिलहाल वहां पर अभी भी मुठभेड़ चलने की खबर आ रही है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है।

जानकारी के मुताबिक राज्य के पुलवामा जिले के दलीपुरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर गुप्तचरों से सुरक्षा बलों को मिली थी। जहां एक घर में दो आतंकी छिपे हुए थे। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इस पूरे इलाके को घेर लिया और खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी इसके जवाब में फायरिंग की। जिसमें दो आतंकी मारे गए।

हालांकि इसमें एक जवान के शहीद होने की बात कही जा रही है। जबकि दो जवान और एक स्थानीय नागरिक के भी घायल होने की खबर है। फिलहाल इस इलाके में अभी दोनों तरफ से गोलाबारी जारी है, क्योंकि वहां पर और भी ज्यादा आतंकी हो सकते हैं। सुरक्षा बलों ने इस इलाके में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गई हैं तथा कर्फ्यू लगा दिया है। 

गौरतलब है कि दो दिन ही पहले सुरक्षा बलों ने राज्य में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर ए ताइबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इन आतंकियों के पास से हथियार तथा पैसे भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक इन आतंकियों के पास से एक एके 47 रायफल, एके 47 की मैगजीन, एके 47 की 30 गोलियां तथा 8771 रुपये नकद बरामद किए गए।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान