हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों ने किया एक आतंकी ढेर, सेना का सर्च आपरेशन जारी

Published : Mar 07, 2019, 09:50 AM ISTUpdated : Mar 07, 2019, 12:22 PM IST
हंदवाड़ा में  सुरक्षा बलों ने किया एक आतंकी ढेर, सेना का सर्च आपरेशन जारी

सार

जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा के बांदरपेई इलाके में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। अभी वहां पर सेना का सर्च आपरेशन जारी है। क्योंकि सेना को आशंका है कि वहां पर और भी आंतकी छिपे हो सकते हैं।

नई दिल्ली/श्रीनगर।

जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा के बांदरपेई इलाके में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। अभी वहां पर सेना का सर्च आपरेशन जारी है। क्योंकि सेना को आशंका है कि वहां पर और भी आंतकी छिपे हो सकते हैं।

पुलवामा आंतकी हमले के बाद लगातार सेना आंतकियों का एनकाउंटर कर रही है। इस हफ्ते ये दूसरा एनकाउंटर है। आज सुबह सुरक्षा बलों ने एक आंतकी को मार गिराया। जिसे सेना के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा के बांदरपेई इलाके में एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी को गुरुवार सुबह मार गिराया है। सुरक्षा बलों को रात में खबर मिली कि इस इलाके में आंतकी छिपे हुए हैं और उसके बाद सुरक्षा बलों ने इस इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। आंतकी नागरिक इलाकों में घुस गए। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन किया गया।

सुरक्षा बलों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को 09:32 बजे ये मुठभेड़ शुरू हई। क्योंकि खुफिया एजेंसियों के जरिए सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान आंतकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी और इसके बाद दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है और साथ ही इलाके में एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

गौरतलब है कि पांच मार्च को ही जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच रातभर हुई एक मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराया था। सोमवार रात पुलवामा के त्राल इलाके में आतंकवाद रोधी अभियान चलाया गया था। इन आंतकियों से मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद हुई है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान