कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आंतकी, टूटी हिज्बुल की कमर

Published : May 30, 2020, 01:17 PM IST
कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आंतकी, टूटी हिज्बुल की कमर

सार

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की गई। सुरक्षा बलों को मौके पर भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मिले हैं। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर कुलगाम जिले के वानपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर इलाके की घेराबंदी की गई।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों को एक और कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में हिजबुल के दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। फिलहाल आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है। सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के वानपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिली थी और इसके बाद आतंकियों की घेराबंदी की गई। वहीं सुरक्षा बलों ने आतंकियों को सरेंडर करने को कहा तो उन्होंने गोलीबारी कर दी जिसके बाद क्रासफायरिंग में दोनों आतंकियों मारे गए।


जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की गई। सुरक्षा बलों को मौके पर भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मिले हैं। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर कुलगाम जिले के वानपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर इलाके की घेराबंदी की गई। हालांकि इसकी भनक जब आतंकियों को लगी तो उन्होंने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी और इसके बाद सुरक्षा बलों से सरेंडर करने को कहा।

लेकिन उन्होंने गोलीबारी बंद नहीं की। इसके बाद जवाबी कार्यवाही में दोनों आतंकी मौके पर ही मारे गए। ये दोनों आतंकी हिजबुल के सदस्य हैं और इनके मारे जाने के बाद हिजबुल की राज्य में एक बार फिर कमर टूट गई है। राज्यों में सुरक्षा बलों ने आंतकियों का सफाई अभियान चलाया हुआ है। जिसके बाद राज्य में मौजूद आतंकियों का खात्म किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबल मुठभेड़स्थल पर आतंकियों के घरवालों बुलाकर लाए थे और उनके घर वालों ने सरेंडर करने को कहा था। लेकिन आतंकियों ने सरेंडर करने से मना कर दिया। राज्य में आतंकवादी घाटी को फिर से दहलाना चाहते हैं और गुरुवार को पुलवामा जैसे आतंकी हमले की साजिश रची गई थी। हालांकि सुरक्षा बलों ने इस साजिश को नकाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक कुख्यात आतंकी मसूद अजहर का भतीजा मोहम्मद इस्माइल उर्फ फौलजी बाबा राज्य में आतंकी गुटों को संक्रिय कर रहा और घाटी को दहलाना चाहता है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान