मुंबई के पांच होटलों में सुरक्षा बढ़ाई गई, हमले की धमकी

Published : Feb 20, 2020, 07:23 AM IST
मुंबई के पांच होटलों में सुरक्षा बढ़ाई गई,  हमले की धमकी

सार

मुंबई पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास स्थित पांच सितारा होटलों और अंधेरी, जुहू, सांताक्रूज़ और मीरा रोड में सुरक्षा बढ़ा दी है। क्योंकि मुंबई पुलिस को कुछ ईमेल मिले हैं।  जिसमें मुंबई के होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पुलिस के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा ने बम विस्फोट के जरिए होटलों को उड़ान की धमकी देने वाले ईमेल भेजे हैं।  

मुंबई। मुंबई में पांच होटलों को उड़ाने की धमकी के  बाद आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और क्राइम ब्रांच के होटलों की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। इसके लिए अफसर  पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि ईमेल फर्जी हो सकता है। लेकिन उसके बावजूद  होटलों की सुरक्षा को  चाकचौबद किया गया है।

मुंबई पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास स्थित पांच सितारा होटलों और अंधेरी, जुहू, सांताक्रूज़ और मीरा रोड में सुरक्षा बढ़ा दी है। क्योंकि मुंबई पुलिस को कुछ ईमेल मिले हैं।  जिसमें मुंबई के होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पुलिस के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा ने बम विस्फोट के जरिए होटलों को उड़ान की धमकी देने वाले ईमेल भेजे हैं।

पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि चार पांच सितारा होटलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं और हम इसे देख रहे हैं। एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि ये फर्जी ईमेल हो, लेकिन पुलिस को हर मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। लिहाजा सुरक्षा को चाकचौबंद कर दी गई है और इस मामले की जांच की जा रही है।
 
PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश