5 लाख के सात इनामी माओवादियों ने बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
छत्तीसगढ़ बीजापुर में 5 लाख के सात इनामी माओवादियों ने बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। समर्पण करने वाले माओवादियों में दो मिलिशिया कमांडर सहित सात माओवादियों ने आतंक का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को 10-10 हज़ार रुपये प्रोत्साहन राशि के रुप में दी गई।