
पंजाब के अमृतसर में कुछ नशेड़ियों का साहस इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक विवाहिता से मारपीट कर दी। वह इसलिए नाराज थे क्योंकि उसने अपने पति को नशा करने की मनाही कर दी थी।
जिससे उसके दोस्त नाराज हो गए थे और उन्होने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की पत्नी की मारपीट से कर दी।
यही नहीं आरोपियों के साथ आईं अन्य महिलाओं ने भी परिवार के साथ मारपीट की। यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
यह मामला अमृतसर के छेहरटा इलाके का है। यहां रहने वाली महिला संदीप कौर का पति अमृतपाल नशे का आदी था। वह अपने दोस्त जोधा सिंह के साथ नशा करता था। लेकिन एक साल पहले शादी होने के बाद अमृतपाल ने जोधा का साथ और नशा दोनों छोड़ दिया।
उसके दोस्त जोधा को यह नागवार गुजरी और उसने साथियों के साथ मिलकर पहले अमृतपाल को घर से बाहर आने को कहा। जब पत्नी संदीप कौर ने उसे बाहर नहीं जाने दिया तो जोधा ने साथियों के साथ मिलकर संदीप कौर की मारपीट कर दी। घटना में संदीप कौर का गर्भपात भी हो गया है।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।