गाजियाबाद में आठवीं मंजिल से पत्नी और एक अन्य महिला के साथ कूदा शक्स, फ्लैट में घुसी पुलिस तो देखा खौफनाक मंजर

Published : Dec 03, 2019, 10:49 AM IST
गाजियाबाद में आठवीं मंजिल से पत्नी और एक अन्य महिला के साथ कूदा शक्स, फ्लैट में घुसी पुलिस तो देखा खौफनाक मंजर

सार

गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम कॉलोनी की है। यहां पर एक व्यक्ति  के अपनी पत्नी और एक अन्य महिला के साथ आठवीं मंजिल से कूदने का मामला सामने आया है। हालांकि ये कहा जा रहा है कि ये दो शख्स अपनी दो पत्नियों के साथ बिल्डिंग की आठवीं से कूदा है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो रही है कि इस घटना के पीछे की वजह क्या है। कहा जा रहा है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को वहां पर दो बच्चों की लाशें भी मिली।

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक शख्स आठवीं मंजिल से अपनी पत्नी के साथ नीचे कूद गया। जिसमें दोनों की मौत हो गई है। वहीं दूसरी महिला घायल बताई जा रही है। लेकिन इस मामले में एक दूसरा खौफनाक मंजर देखने को मिला। इस मामले में जब पुलिस आठवीं मंजिल में मौजूद फ्लैट में पहुंची तो तो वहां पर दो बच्चों की लाश पड़ी थी। लिहाजा माना जा रहा है कि शख्स ने पहले बच्चों की हत्या की और उसके बाद वह आठवीं मंजिल से कूदा। फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम कॉलोनी की है। यहां पर एक व्यक्ति  के अपनी पत्नी और एक अन्य महिला के साथ आठवीं मंजिल से कूदने का मामला सामने आया है। हालांकि ये कहा जा रहा है कि ये दो शख्स अपनी दो पत्नियों के साथ बिल्डिंग की आठवीं से कूदा है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो रही है कि इस घटना के पीछे की वजह क्या है।

कहा जा रहा है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को वहां पर दो बच्चों की लाशें भी मिली। वहीं फ्लैट से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस बताया कि गाजियाबाद के वैभव खंड में कृष्णा अपरा सोसाइटी की आठवीं मंजिल से दो महिला और एक पुरुष नीचे कूदने की खबर मिली थी। जिसमें मौके पर ही एक महिला और पुरुष की मौत हो गई है। जबकि महिला के घायल हो गई। इन दोनों लोगों ने कूदने से पहले अपने दोनों बच्चों हत्या की।

उसके बाद ये लोग नीचे कूदे। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो फ्लैट के अंदर से दीवार पर एक सुसाइड नोट लिखा है। जानकारी के मुताबिक मृतक महज डेढ़ महीने पहले ही यहां आए थे। हालांकि ये आत्महत्याएं और बच्चों की हत्या क्यों की गई, इसकी जांच की जा रहा है। मृतक बच्चों की आयु 10 से 13 साल की है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में आत्महत्या कारण आर्थिक तंगी बताया गया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल