
लखनऊ में कांग्रेस के प्रत्याशी की मुश्किलें उन्हीं के नेता बढ़ा रहे हैं। बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाले इस नवाबी शहर में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम को नुकसान बीजेपी और एसपी के प्रत्याशी नहीं, बल्कि उसी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा पहुंचा रहे हैं। हालांकि इस मामले में कांग्रेस आलाकमान खामोश है। जिसको लेकर प्रमोद कृष्णम में नाराजगी है। जिसके कारण लखनऊ में कांग्रेस के स्थानीय नेता शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस का सबसे बड़ा दुश्मन मान रहे हैं।
असल में लखनऊ से शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं। उन्हें यहां से समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है। यहां एसपी और बीएसपी के बीच हुए गठबंधन के बाद ये सीट एसपी के खाते में आयी है। जबकि कांग्रेस की तरफ से प्रमोद कृष्णन बीजेपी के प्रत्याशी राजनाथ के खिलाफ चुनावी मैदान में है। लेकिन यहां पर कांग्रेस की सबसे बड़ी दिक्कत इसके स्टार प्रचारक और कभी बीजेपी के नेता रहे शत्रुघ्न सिन्हा ही बढ़ा रहे हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा बिहार की पटना साहिब सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। लेकिन लखनऊ में वह अपनी पार्टी के प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम के बजाए अपनी पत्नी का प्रचार कर रहे हैं। वह लखनऊ की गलियों में घूम घूम कर एसपी प्रत्याशी का प्रचार कर रहे हैं। जिसके कारण कांग्रेस नेताओं में नाराजगी है। प्रमोद कृष्णम से उनके खिलाफ कार्यवाही करने की बात कह चुके हैं।
प्रमोद कृष्णम का साफ तौर पर कहना है कि ये पूरी तरह से अनुशासनहीनता है और पार्टी आलाकमान को इस बारे में पत्र लिखा जा चुका है। उनका कहना है कि पार्टी कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जा रहा है और वह भी कार्यवाही की बात कर रहे हैं। गौरतलब है कि पूनम सिन्हा के नामांकन के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा उनके साथ रहे, लेकिन वह कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में नहीं दिखे।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।