कलयुगी मां की घिनौनी करतूत, बेटी को धकेला वेश्यावृति में

Oct 3, 2018, 12:15 PM IST

हरियाणा के जींद के नरवाना कस्बे के गांव में एक मां की ऐसी घिनौनी वारदात सामने आयी है जिसको सुन कर किसी की भी रूह कांप जाए। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग पीड़ित लड़की के पिता ने बताया की खुद लड़की की मां ने लड़की को वेश्यावृति के धंधे में धकेला। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया की पीड़ित लड़की की मां ने कुछ लोगो से मिलकर लड़की के साथ दुष्कर्म भी कराया है। 


डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया की 14 वर्षीय पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी मां और अन्य लोगो के खिलाफ पोक्सो एक्ट ,सामूहिक दुष्कर्म ,SC/ST एक्ट ,जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया की शिकायत में लड़की को वेश्यावृति में धकेलने और दुष्कर्म करने के आरोप लगाए गए है जिनकी जांच पुलिस कर रही है।