सिग्नेचर ब्रिज पर 24 घंटे में दूसरा हादसा, तीसरी मौत

Published : Nov 24, 2018, 01:01 PM IST
सिग्नेचर ब्रिज पर 24 घंटे में दूसरा हादसा, तीसरी मौत

सार

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर 24 घंटे के अंदर दूसरा हादसा हो गया है। शुक्रवार की घटना के बाद आज शनिवार को फिर उसी जगह एक बाइक सवार की डिवाइडर से टकराने से मौत हो गई

नई दिल्ली-दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर 24 घंटे के अंदर दूसरा हादसा हो गया है। शुक्रवार की घटना के बाद आज शनिवार को फिर उसी जगह एक बाइक सवार की डिवाइडर से टकराने से मौत हो गई। घटना सुबह आठ बजे के आसपास हुई है।

मृत्य व्यक्ति की पहचान शंकर मिश्रा के नाम से हुई है इनकी उम्र 24 साल बताई जा रही है। बाइक पर शंकर के साथ एक और व्यक्ति बैठा था। दुर्घतना होते ही दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन शंकर की मृत्यु हो गई और दूसरा बच गया। बाइक पर बैठे दूसरे व्यक्ति के अनुसार शंकर ने हेलमेट पहन हुआ था। 

बता दें इससे पहले शुक्रवार को भी सिग्नेचर ब्रिज पर दो लोगों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकराकर नदी में गिरने से  दोनों मोटरसाइकिल सवारों की मौत हुई थी। इस दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर आज फिर एक लोगों की इस पुल पर मौत हो गई है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल