दिवाली से पहले गिरी चांदी, निवेश का अच्छा मौका

Published : Nov 04, 2020, 08:54 PM IST
दिवाली से पहले गिरी चांदी, निवेश का अच्छा मौका

सार

अमेरिकी चुनाव को देखते हुए घरेलू बाजार में आज चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। जबकि सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन मामूली तेजी दर्ज की गई है। हालांकि अगर सप्ताह दिवाली है और ऐसे में बाजार के जानकारों का कहना है कि निवेश के लिए अच्छा मौका है और बाजार को अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव के नतीजों का इंतजार है।

नई दिल्ली। दिवाली से एक सप्ताह पहले चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की है और चांदी के भाव में 12 सौ रुपये प्रति किलोग्राम की  गिरावट दर्ज की है और बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के नतीजों को  देखते हुए बाजार में गिरावट दर्ज की है। अगर वहां पर किसी को बहुमत नहीं मिलता है तो चांदी के भाव में और गिरावट हो सकती है। हालांकि ये निवेश का अच्छा मौका है। हालांकि आज सोने के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की है।

अमेरिकी चुनाव को देखते हुए घरेलू बाजार में आज चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। जबकि सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन मामूली तेजी दर्ज की गई है। हालांकि अगर सप्ताह दिवाली है और ऐसे में बाजार के जानकारों का कहना है कि निवेश के लिए अच्छा मौका है और बाजार को अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव के नतीजों का इंतजार है। अगर वहां पर अनिश्चितता का माहौल रहेगा तो देश में चांदी और सोने के भाव गिर सकते हैं। लिहाजा निवेशक इंतजार कर सकते हैं। आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 111 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई।  जबकि चांदी की कीमत 1200 रुपये से ज्‍यादा घट गए हैं। जानकारों का कहना है कि अमेरिकी चुनाव के नतीजों के इंतजार में बाजार में चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की है।

हालांकि बाजार सहमा हुआ है। आज राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 50,743 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा जबकि चांदी की बात करें तो आज इसमें ठीक-ठाक गिरावट दर्ज की गई  है और दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी 1266 रुपये प्रति किलोग्राम घट गई है और इसके भाव 60,669 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं।  हालांकि बाजार के कुछ जानकारों का कहना है कि मजबूत डॉलर की बिकवाली के कारण सोने की कीमतों में उछाल आया है। अगर डॉलर गिरता है तो आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में इजाफा हो सकता है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम