स्मृति ईरानी ने अमेठी में महिला कार्यकर्ताओं को दिया दीपावली का तोहफा

Nov 4, 2018, 3:49 PM IST

अमेठी— केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 2019 में अमेठी से एक बार फिर राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर अभी तैयारी में जुट गई हैं। ईरानी ने भाजपा की महिला विंग को दीपावली के तोहफे के रूप में दस हजार साड़ियां भेजी है, ये साड़ियां अमेठी लोकसभा की चारों विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय महिला कार्यकताओं को वितरित की जा रही है। दरअसल, अमेठी लोकसभा क्षेत्र देश की महत्वपूर्ण सीटों में से एक मानी जाती है। इस सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ते हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भले ही यहां से चुनाव हार गई हों लेकिन उनकी अमेठी में सक्रियता कांग्रेस और राहुल गांधी को परेशानी में डाल सकती है।