सोनमर्ग-गुलमर्ग में जमकर बर्फबारी, दिल्ली में बढ़ सकती है ठंड

Nov 2, 2018, 1:33 PM IST

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग-गुलमर्ग में जमकर बर्फबारी हुई है। देर रात के बाद शुक्रवार सुबह भी हल्की बर्फबारी हुई। गुलमर्ग, सोनमर्ग, जोजिला, साधना टॉप, सिंथन टॉप व महागुंस टॉप के निकट आठ इंच तक बर्फ गिरी है। मौसम विभाग के अनुसार यहां अब भी बारिश व बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। बर्फबारी का असर दिल्ली के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है, आने वाले दिनों में राजधानी में ठंड बढ़ सकती है।