वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ जुलूस लेकर नामांकन करने पहुंची शालिनी यादव, सपा ने तेज बहादुर को भरवा दिया पर्चा

Published : Apr 29, 2019, 04:31 PM ISTUpdated : Apr 29, 2019, 05:56 PM IST
वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ जुलूस लेकर नामांकन करने पहुंची शालिनी  यादव, सपा ने तेज बहादुर को भरवा दिया पर्चा

सार

वाराणसी में नामांकन के अंतिम दिन सपा की ओर से दो लोगों ने भरा पर्चा। पार्टी ने कहा, शालिनी यादव स्टैंड बाई होंगी। तेज बहादुर का पर्चा खारिज हुआ तो वह लड़ेंगी चुनाव।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी में सपा-बसपा गठबंधन ने आखिरी समय में अपना प्रत्याशी बदल दिया है। सोमवार को यहां नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था। सपा-बसपा ने बीएसएफ के जवान रहे तेज बहादुर यादव को सपा से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। पहले वह निर्दलीय चुनाव में उतर रहे थे। 

सपा-बसपा गठबंधन की ओर से शालिनी यादव को मैदान में उतारा गया था। सोमवार को उनका जुलूस ढोल-नगाड़े के साथ नगर निगम से नामांकन स्थल पर पहुंचा। शालिनी नामांकन करने अंदर चली भी गईं लेकिन तभी सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे मनोज राय धूपचंडी बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर को लेकर नामांकन स्थल पर पहुंच गए। 

तेज बहादुर यादव के प्रतिनिधि रणधीर यादव ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शालिनी यादव की जगह पर पार्टी का सिंबल तेज बहादुर को दे दिया है। अगर उनके नामांकन में कोई दिक्कत होती है तो शालिनी यादव को दूसरा विकल्प बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार, तेज बहादुर ने पहले भी नामांकन किया था। अब सपा की ओर से दो प्रत्‍याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। तेज बहादुर ने पर्चा दाखिल करने के बाद कहा 'हमने दोबारा सपा के चुनाव चिन्ह के साथ पर्चा दाखिल किया है।’ सपा द्वारा पूर्व में घोषित प्रत्याशी शालिनी यादव का टिकट काट दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी से ही पूछें तो बेहतर है। 

बीएसएफ के जवान रहे तेज बहादुर जम्मू—कश्मीर में तैनात जवानों को खराब खाना दिए जाने की शिकायत वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद चर्चा में आए थे। उन्हें झूठे आरोप लगाने के आरोप में जुलाई 2018 में बर्खास्त कर दिया गया था। 

जानकारों के अनुसार, सपा का तेज बहादुर पर दांव लगाना सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। इससे पार्टी ने अपने यादव वोट बैंक को बड़ा संदेश दिया है। साथ ही अर्धसैनिक बल के पूर्व जवान को प्रत्याशी बना वह पीएम मोदी पर सीधे हमला कर सकेगी।  तेज बहादुर की बर्खास्‍तगी के मुद्दे से पीएम मोदी के राष्‍ट्रवाद के नारे को चुनौती देने की कोशिश होगी। उधर, शालिनी के हटने से कांग्रेस प्रत्‍याशी अजय राय पीएम मोदी के खिलाफ और मजबूती से चुनाव लड़ पाएंगे। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार