बिहार में महागठबंधन में पड़ी फूट, एनडीए मिलकर लड़ेगा चुनाव

Published : Aug 23, 2020, 02:33 PM IST
बिहार में महागठबंधन में पड़ी फूट, एनडीए मिलकर लड़ेगा चुनाव

सार

बिहार भाजपा कार्यसमिति बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं और राज्य में भाजपा सहयोगी दलों के साथ चुनाव लड़ेगी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। 

नई दिल्ली। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक दलों ने मोर्चा  संभाल लिया  है। वहीं जहां विपक्षी दलों के बनाए गए महागठबंधन में दरार पड़ गई है। वहीं एनडीए  ने ऐलान किया है कि वह बिहार में मिलकर चुनाव लड़ेगे। इस में भाजपा और जनता यूनाइेटड के साथ चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी भी शामिल है।

बिहार भाजपा कार्यसमिति बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं और राज्य में भाजपा सहयोगी दलों के साथ चुनाव लड़ेगी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। नड्डा ने कहा कि भाजपा, नीतीश कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी जब भी एक साथ आए हैं हमारी जीत हुई है। वहीं तीन दल भाजपा, जेडीयू और एलजेपी राज्य में मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।  नड्डा ने कहा कि बिहार और देश में विपक्ष पूरी तरीके से समाप्त हो गया है और वह केवल खोखली राजनीति कर रहा है।

नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं अनुरोध किया कि वे चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और छोटी-छोटी मीटिंग करे। कार्यकर्ता भाजपा और नीतीश कुमार के कार्यों को जनता तक  पहुंचाए।  नड्डा ने कहा कि बिहार में अभी लॉकडाउन है और वह 6 सितंबर के बाद राज्य के दौरे पर आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने सहयोगी दलों को भी जीत दिलानी होगी। इसके लिए उन्हें अपनी ताकत लगानी होगी। नड्डा ने कहा  बीजेपी को अपने सहयोगी दलों को भी शक्ति और ताकत देनी है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण काल में चुनाव होने वाले हैं और यह कार्यकर्ताओं के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है।


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

गुरुकृपा विद्या संकुल सूरत में जॉय जंक्शन' का भव्य आयोजन, TMKOC के Pinku संग सजा भव्य मेले जैसा उत्सव
Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत