Team MyNation | Published: Jan 9, 2019, 2:56 PM IST
मध्य प्रदेश के पन्ना में एक महिला थानेदार ने खुदकुशी कर ली थी। इनका नाम था सब इंस्पेक्टर अनामिका सिंह। लेकिन अब उनकी आत्महत्या की गुत्थी सुलझ गई है।
महिला एसआई को प्रताड़ित करने का आऱोपी कौशल राजपूत पुलिस गिरफ्त में आ गया है। वह मृतका से प्रेम करता था।
अनामिका सिंह पन्ना जिले के मोहोन्द्रा थाने में पदस्थ थीं। उन्होंने तीन जनवरी की रात को ड्यूटी से लौट कर घर आते ही सिमरिया थाना क्षेत्र के अपने सरकारी आवास में फांसी लगा ली थी। फांसी के वक्त एसआई अनामिका सिंह के कानों में हेडफोन लगा था।
आरोपी कौशल राजपूत को जेल भेज दिया गया है।