चुनाव आयोग के खिलाफ तेज बहादुर यादव की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

Published : May 09, 2019, 06:55 PM IST
चुनाव आयोग के खिलाफ तेज बहादुर यादव की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ लड़ने का सपना देख रहे बीएसएफ से बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर यादव की उम्मीदों पर सुप्रीम कोर्ट ने  पानी फेर दिया है। कोर्ट ने तेज बहादुर की याचिका को खारिज करते हुए यह भी कहा कि आप रिट याचिका नही दाखिल कर सकते हैं। लिहाजा इस पर सुनवाई को कोई मतलब नहीं बनता। 

नई दिल्ली: दरअसल तेज बहादुर ने अपना नामांकन खारिज करने पर चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसमें सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग द्वारा नामांकन रद्द करने के फैसले पर विचार करने की अपील की गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसपर सुनवाई से इनकार कर दिया। 

चुनाव आयोग ने तेज बहादुर का नामांकन रद्द कर दिया था। आयोग ने यह फैसला प्रमाण पत्र देरी से पहुचने के कारण उठाया। तेज बहादुर ने याचिका में कहा है कि 30 अप्रैल को आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया और शाम 6:15 बजे तक सबूत पेश करने के लिए कहा गया था, उसने सबूत भी पेश कर दिया उसके बावजूद उसका नामांकन को रद्द कर दिया गया। 

वहीं इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तेज बहादुर ने दो नामांकन दिए थे कोई भी व्यक्ति जो केंद्र या राज्य में नौकरी कर रहा हो और उससे बर्खास्त किया गया हो तो उसे ऐसे मामलों में सर्टिफिकेट देना होता है। ऐसा तब होता है जब बर्खास्तगी को पांच साल न हुए हो। ऐसे सभी मामलों में बाध्य है कि उम्मीदवार को सर्टिफिकेट देना होता है। 

उन्होंने बताया कि इस सर्टिफिकेट में एक फॉर्मेट होता है जो चुनाव आयोग को देना होता है कि वह भ्रष्ट्राचार और अनुशासनहीनता के चलते बर्खास्त नही हुआ। हमने 11 बजे तक का मौका दिया लेकिन उन्होंने इसका कोई प्रमाण नहीं दिया और उसके अभाव में उनका नामांकन रद्द कर दिया। तेज बहादुर पर आरोप है कि उन्होंने एक नामांकन-पत्र में उन्हें भ्रष्ट्राचार के कारण सेना से बर्खास्त किया गया था, लेकिन दूसरे नामांकन में उन्होंने इसकी जानकारी नही दी थी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल