Surat NG Mall Launch: 4 साल बाद दमदार वापसी, शॉपिंग से होगी समाजसेवा, क्या है एनजी ब्रांड का बड़ा विजन?

Published : Jun 04, 2026, 07:54 PM IST
surat ng mall launch

सार

सूरत में NG मॉल का भव्य उद्घाटन हुआ, जिसे उद्योगपति सुधीर गोयल ने केवल शॉपिंग सेंटर नहीं बल्कि समाजसेवा से जुड़ी पहल बताया। मॉल से होने वाली आय का बड़ा हिस्सा ‘एनजी सेवा ट्रस्ट’ के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता पर खर्च किया जाएगा। ट्रस्ट का लक्ष्य अगले दो वर्षों में एक अत्याधुनिक सेवन स्टार अस्पताल स्थापित करना है।

सूरत (गुजरात)। शहर में एक बार फिर एनजी ब्रांड ने नई शुरुआत की है। एनजी मॉल का भव्य उद्घाटन उद्योगपति सुधीर श्यामलाल गोयल की पुत्री परिधि गोयल ने फीता काटकर किया। पिछले कई महीनों से चर्चा में रहा एनजी मॉल अब आधिकारिक रूप से ग्राहकों के लिए खोल दिया गया है।

सुधीर गोयल ने बताया कि एनजी मॉल केवल एक सामान्य शॉपिंग सेंटर नहीं है, बल्कि यह एक आधुनिक रिटेल डेस्टिनेशन है, जहां जीवनशैली और फैशन से जुड़ी विभिन्न प्रकार की वस्तुएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। वर्तमान में यहां होम डेकोर, होम फर्निशिंग, इंडो-वेस्टर्न परिधान, ज्वेलरी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और लहंगा सेक्शन शुरू किए गए हैं। कुछ वस्तुएं खरीदने के साथ-साथ किराए पर भी उपलब्ध रहेंगी। आगामी तीन महीनों में कई अन्य विभाग शुरू करने की योजना है।

'एनजी सेवा ट्रस्ट' के माध्यम से होगी मानव सेवा

सुधीर गोयल ने बताया कि इस नए प्रोजेक्ट में उनकी 60 प्रतिशत और उनकी पत्नी की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनकी हिस्सेदारी से होने वाली पूरी आय समाजसेवा के लिए समर्पित की जाएगी। इसी उद्देश्य से 'एनजी सेवा ट्रस्ट' की स्थापना की गई है। मॉल के लाभ से प्राप्त राशि ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के कल्याण पर खर्च की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में ट्रस्ट के माध्यम से सूरत की सिविल और स्मीमेर अस्पताल में उन मरीजों की मदद की जाएगी, जो आर्थिक तंगी के कारण उपचार नहीं करा पाते हैं। यदि किसी मरीज के पास सरकारी स्वास्थ्य कार्ड या अन्य कोई सहायता उपलब्ध नहीं है, फिर भी उसे इलाज की आवश्यकता है, तो ट्रस्ट उसके उपचार का पूरा खर्च वहन करेगा।

दो वर्षों में सेवन स्टार अस्पताल बनाने का संकल्प

सुधीर गोयल ने बताया कि ट्रस्ट का सबसे बड़ा सपना अगले दो वर्षों में एक अत्याधुनिक सेवन स्टार अस्पताल स्थापित करना है। अस्पताल के लिए वेसु क्षेत्र और पर्वत पाटिया-मॉडल टाउन क्षेत्र प्राथमिक विकल्प के रूप में विचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल की पहली पांच मंजिलों पर आधुनिक और शुल्क आधारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि छठी और सातवीं मंजिल पर गरीब और जरूरतमंद मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क उपचार और मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए किसी विशेष कार्ड या दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी।

चार वर्षों बाद नई ऊर्जा के साथ वापसी

वर्ष 2021 में शुरू हुआ एनजी लहंगा ब्रांड सूरत में तेजी से लोकप्रिय हुआ था, लेकिन कोरोना महामारी और विभिन्न प्रतिबंधों के कारण व्यवसाय प्रभावित हुआ। इस दौरान सुधीर गोयल सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। अब वे नए विजन और समाजसेवा के बड़े उद्देश्य के साथ एनजी ब्रांड को फिर से आगे बढ़ाने के लिए मैदान में उतरे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान की कृपा रही तो हर दो-तीन महीने में नए आउटलेट शुरू किए जाएंगे और एनजी ब्रांड को वैश्विक पहचान दिलाई जाएगी।

पहली 2000 महिलाओं के लिए विशेष उपहार

मॉल के उद्घाटन दिवस पर महिलाओं के लिए विशेष ऑफर की घोषणा भी की गई। पहली 2000 महिला आगंतुकों को काउंटर पर बिल बनवाकर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज कराने के बाद निःशुल्क उपहार प्रदान किया जाएगा। एनजी मॉल के उद्घाटन के साथ सूरत को एक नए शॉपिंग डेस्टिनेशन के साथ-साथ समाजसेवा से जुड़ी एक प्रेरणादायक पहल भी मिली है।

नोट: यह प्रमोशनल कंटेंट है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sarvajanik University Surat: 65 कोर्स, नई उपलब्धियां और 5वीं वर्षगांठ का भव्य जश्न
Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव