कश्मीर में पांच आतंकवादियों को मार शहीद हुआ सर्जिकल स्ट्राइक का हीरो

Published : Sep 25, 2018, 12:15 PM IST
कश्मीर में पांच आतंकवादियों को मार शहीद हुआ सर्जिकल स्ट्राइक का हीरो

सार

सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तानी आतंकवादियों को मसल देने वाले दल में शामिल रहे जवान संदीप सिंह देश की सेवा में शहीद हो गए हैं। संदीप कश्मीर के तंगधार में सेना के दल का नेतृत्व कर रहे थे। यहां हुए एनकाउंटर में पांच विदेशी आतंकवादी मारे गए हैं।  

श्रीनगर से रोहित गोजा की रिपोर्ट

2016 में नियंत्रण रेखा के पार पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों को मार गिराने वाले दल में शामिल रहे सेना के जवान संदीप सिंह कश्मीर के तंगधार में आतंकवादियों के सफाए के लिए चलाए जा रहे अभियान में शहीद हो गए हैं। ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया है।  सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो लांस नायक संदीप सिंह 4 पैरा कमांडों के दल की अगुवाई कर रहे थे जो तंगधार के गगाधरी नार इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही थी।

माय नेशन को सेना के सूत्रों ने बताया कि, "संदीप सिंह के अदम्य साहस के बूते 5 विदेशी आतंकवादी ढेर हुए, उनके कुशल नेतृत्व ने उनके दल को सुरक्षित रखा"।  
 
शहीद संदीप सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी और पांच का साल का बेटा छोड़ गए हैं। 
 
उत्तरी कश्मीर के तंगधार में सेना के जवानों ने घुसपैठिए आतंकियों को घेर लिया था। इसी अभियान में पांच विदेशी आतंकवादी मारे भी गए।

सितंबर 2016 में 28-29 की रात सेना के विशेष दल ने एलओसी पार कर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। पाक अधिकृत कश्मीर में आर्मी के पैरा कमांडो 4 और पैरा कमांडो 9 के जवानों ने पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। सेना के इस अभियान ने आतंकवादियों की कमर तोड़ दी थी। उत्तर कश्मीर के उरी में आर्मी कैंप पर आतंकवादी हमले में शहीद हुए 18 जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पार कर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश