अटल जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अग्निवेश के साथ देखिए भीड़ ने क्या किया

Aug 17, 2018, 12:56 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे अग्निवेश की दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर लोगों ने पिटाई कर दी। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बीजेपी का मुख्यालय है। इससे पहले भी जुलाई में झारखंड में अग्निवेश की लोगों ने पिटाई कर दी थी। अग्निवेश पर दिल्ली में हुए हमले के वीडियो में एक महिला चप्पल हाथ में लिए दौड़ाती दिख रही है और अग्निवेश पगड़ी संभालते भागते दिख रहे हैं।