पारिवारिक बंधन में टाटा और किरलॉस्कर, नेविल और मानसी कर रहे शादी

Published : May 06, 2019, 05:08 PM IST
पारिवारिक बंधन में टाटा और किरलॉस्कर, नेविल और मानसी कर रहे शादी

सार

दोनों परिवारों के करीबी ने मीडिया को बताया कि नोएल टाटा और विक्रम किरलॉस्कर लंबे समय से गहरे दोस्त  हैं और अब इस रिश्ते से यह दोस्ती और गहरी होने जा रही है। सूत्रों ने यह भी बताया कि मानसी और नेविल का पिछले कुछ साल से अफेयर चल रहा था और हाल ही में मानसी को प्रपोज करने के लिए नेविल बंगलुरू स्थित किरलॉस्कर के घर पहुंचे थे।

दो दंपत्ति जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कारोबारी जगत के दो दिग्गज परिवारों का मिलन होगा और बार सुर्खियों में मशहूर कारोबारी नोएल टाटा का बेटा नेविल टाटा हैं. नेविल की शादी दूसरे मशहूर कारोबारी परिवार में विक्रम किरलॉस्कर की बेटी मानसी किरलॉस्कर से होने जा रही है। इन दोनों की सगाई बीते हफ्ते एक प्राइवेट पार्टी में मुंबई में हुई है।

दोनों परिवारों के करीबी ने मीडिया को बताया कि नोएल टाटा और विक्रम किरलॉस्कर लंबे समय से गहरे दोस्त  हैं और अब इस रिश्ते से यह दोस्ती और गहरी होने जा रही है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि मानसी और नेविल का पिछले कुछ साल से अफेयर चल रहा था और हाल ही में मानसी को प्रपोज करने के लिए नेविल बंगलुरू स्थित किरलॉस्कर के घर पहुंचे थे।

लेकिन दोनों मानसी और नेविल ने इसे बंगलुरू स्थिति प्राइवेट अफेयर रखने से बेहतर मुंबई में टाटा परिवार के अपार्टमेंट में करीबी दोस्तों के साथ एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर एंगेजमेंट करने का फैसला किया।

हालांकि दोनों मानसी और नेविल शादी 2019 के अंत में करना चाहते हैं। दरअसल, नेविल के पिता और सीनियर टाटा मीडिया की सुर्खियों से बचते हैं। इसके चलते नेविल और उनकी दो बहनें लिया और माया भी मीडिया फ्रेंडली नहीं हैं। 

आपको बता दें कि अभीतक नेविल ट्रेंट ब्रांड के अलग-अलग फूड वर्टिकल में काम कर चुके हैं।  

टोयोटा किरलॉस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम किरलॉस्कर देश के कॉरपोरेट सेक्टर का बड़ा नाम है। वहीं मानसी किरलॉस्कर परिवार के बिजनेस में बेहद एक्टिव हैं और वह किरलॉस्कर सिस्टम लिमिटेड में ईडी के पद पर हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश