कश्मीर में हुर्रियत नेता हाफिजुल्लाह मीर की हत्या

Gursimran Singh |  
Published : Nov 20, 2018, 12:52 PM IST
कश्मीर में हुर्रियत नेता हाफिजुल्लाह मीर की हत्या

सार

- तहरीक-ए-हुर्रियत के जिला अध्यक्ष हाफिजुल्लाह को अनंतनाग में उनके घर में घुसकर मारी गई गोली।

कश्मीर घाटी में सेना की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई से बौखलाए आतंकवादी आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। मंगलवार को अनंतनाग जिले में हुर्रियत नेता हाफिजुल्लाह मीर की हत्या कर दी गई। इस हमले में उनकी पत्नी भी घायल  हुई हैं। हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के खास माने जाने वाले हाफिज उल्लाह मीर की मौत के पीछे आतंकी संगठन अंसार गजवत उल हिंद का हाथ बताया जा रहा है जिसका सरगना जाकिर मूसा पहले भी हुर्रियत से अपने मतभेद जाहिर कर चुका है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'माय नेशन' को बताया कि कुछ अज्ञात आतंकी तहरीक-ए-हुर्रियत के जिला अध्यक्ष हाफिजुल्लाह मीर के अचबल स्थित घर में जबरन घुसे और उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

सूत्रों की मानें तो हुर्रियत नेता पर हुए इस आतंकी हमले में उनकी पत्नी भी घायल हुई हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल हुर्रियत नेता को अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनंतनाग जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट अब्दुल मजीद मेहराब ने भी हाफिजुल्लाह की मौत की पुष्टि की है।

दो साल पुलिस हिरासत में रहने के बाद पिछले महीने ही हाफिजुल्लाह मीर को जेल से छोड़ा गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी
World Health Day पर वेसु के GD Goenka स्कूल में Teen Skin Care पर जागरूकता सत्र, डॉ. जगदीश सखिया के अहम टिप्स