कुलगाम में आतंकियों ने की टेरीटोरियल आर्मी के जवान की हत्या

Gursimran Singh |  
Published : Sep 19, 2018, 09:28 AM IST
कुलगाम में आतंकियों ने की टेरीटोरियल आर्मी के जवान की हत्या

सार

सूत्रों ने 'माय नेशन' को बताया कि जवान पर आतंकियों ने तब हमला किया जब वह अपने घर से कहीं जा रहा था। आतंकियों द्वारा किए गए हमले में जख्मी मुख्तार को पास के जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के शुरात गांव में आतंकियों ने एक टेरीटोरियल आर्मी के एक जवान की हत्या कर दी। जवान की पहचान मुख्तार अहमद मालिक के रूप में हुई है। मुख्तार टेरीटोरियल आर्मी की 162वीं बटालियन में तैनात था और छुट्टियों में घर आया हुआ था। 

सूत्रों ने 'माय नेशन' को बताया कि जवान पर आतंकियों ने तब हमला किया जब वह अपने घर से कहीं जा रहा था। आतंकियों द्वारा किए गए हमले में जख्मी मुख्तार को पास के जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

हमले के ठीक बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर आतंकियों की धरपकड़ की कोशिशें तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने' माय नेशन' को बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, सुरक्षा बलों के 'ऑपरेशन ऑलआउट' से आतंकी बौखला गए हैं। शनिवार को कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ में हिजबुल के टॉप कमांडर समेत पांच आतंकवादी मारे गए थे। मारे गए पांच आतंकियों में से तीन हिजबुल मुजाहिदीन और दो लश्कर-ए-तय्यबा से जुड़े थे। सभी स्थानीय आतंकी थे। मारे गए आतंकियों की पहचान कुलगाम के गुलजार अहमद पड्डार, फैजल राथर, जाहिद अहमद मीर, जहूर और अनंतनाग के मंसूर भट के तौर पर हुई थी। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान