राजौरी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Gursimran Singh |  
Published : Sep 19, 2018, 09:23 AM IST
राजौरी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद

सार

सुरक्षा बलों को आतंकियों के ठिकाने से दो एक राइफलें, छह पिस्तौल, चार एके मैगजीन, सैटेलाइट फोन, 680 पीके गन बुलेट, 58 एके की गोलियां और आठ पिस्तौल की गोलियां मिली हैं।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा  बलों ने आतंकियों का हथियारों का भारी जखीरा बरामद किया है। राजौरी के जंगलों में मानोवाला गांव से आगे के इलाके में ये हथियार बरामद किए गए हैं। 

एक पुख्ता खुफिया सूचना मिलने के बाद सेना की 48 राष्ट्रीय राइफल्स ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने मिलकर एक खोज अभियान चलाया। मंगलवार शाम चलाए गए इस अभियान में  भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया था। जंगल में इसके एक खास जगह ठिकाने लगाया गया था।  

सुरक्षा बलों को आतंकियों के ठिकाने से दो एक राइफलें, छह पिस्तौल, चार एके मैगजीन, सैटेलाइट फोन, 680 पीके गन बुलेट, 58 एके की गोलियां और आठ पिस्तौल की गोलियां मिली हैं। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने 'माय नेशन' को बताया कि इस इलाके में और ठिकाने होने के इनपुट हैं, जहां हथियार एवं गोला-बारूद छिपाकर रखे गए हैं। इन्हें सुरक्षा  प्रतिष्ठानों एवं दूसरी जगहों को निशाना बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा, राज्य पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने ये ठिकाना ध्वस्त किया है। ऑपरेशन अभी जारी है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण