गणतंत्र दिवस की झांकी में दिखा बनारस का रंग, विद्यापीठ और गंगा घाट की दिखी झलक

Published : Jan 26, 2019, 02:43 PM IST
गणतंत्र दिवस की झांकी में दिखा बनारस का रंग, विद्यापीठ और गंगा घाट की दिखी झलक

सार

झांकी में वाराणसी की परंपरा, संस्कृति, गंगा के घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, गौतम बुद्ध के प्रथम उपदेश स्थल सारनाथ व कबीर से जुड़ी जगहों को दिखाया गया। शनिवार को राजपथ पर गुजरी इस झांकी को लेकर पूरे जनपद में लोगों के बीच खासा उत्‍साह रहा। 


वाराणसी--गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की परेड में दिल्ली के राजपथ पर इस वर्ष काशी विद्यापीठ की झांकी देखने को मिली। झांकी को लेकर वाराणसी में पूरा विश्वविद्यालय उत्साहित नजर आया। दिल्ली के राजपथ पर होने वाले परेड में इस वर्ष बनारस की परंपरा व संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।

झांकी में वाराणसी की परंपरा, संस्कृति, गंगा के घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, गौतम बुद्ध के प्रथम उपदेश स्थल सारनाथ व कबीर से जुड़ी जगहों को दिखाया गया। शनिवार को राजपथ पर गुजरी इस झांकी को लेकर पूरे जनपद में लोगों के बीच खासा उत्‍साह रहा। 

महात्मा गांधी जयंती के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष तौर से इस झांकी को तैयार किया गया है। झांकी के अगले हिस्से पर गांधी जी की पुस्तक 'सत्य के प्रयोग' को दिखाया गया है। वाराणसी प्राचीन धर्म नगरी के तौर पर भी देखा जाता है। पिछले चार साल में यहां पर कई छोटे बड़े आयोजन हो चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई हस्तियां वाराणसी के घाट देखने पहुंची हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी मेहमानों को काशी की विद्यापीठ, मंदिर और घाट दिखाने के लिए यहां लेकर आए हैं। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन वाराणसी में ही आयोजित किया गया है। यहां पर आए मेहमानों को घाट, मंदिर, विद्यापीठ एवं दूसरे धार्मिक स्थलों पर ले जाया गया है। 

गणतंत्र दिवस पर काशी विद्यापीठ की झांकी आने से वहां मौजूद देश विदेश के अनेक लोगों में वाराणसी देखने की जिज्ञासा पैदा होगी। झांकी में बौद्ध भिक्षुक, साधु और पंडित कर्मकांड की प्रक्रिया से गंगा की पूजा करते नज़र आएंगे। इसके अलावा झांकी में वाराणसी के सुसज्जित मंदिरों और भक्तिभाव की समरसता को भी दिखाया गया है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: सार्वजनिक विश्वविद्यालय में ‘समत्वम्’ कार्यक्रम में जेंडर सेंसिटाइजेशन पर जोर, महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल
CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित