नारियल के अंदर उभरी गणेशजी की प्रतिमा, देखने के लिए उमड़े लोग

Team Mynation  | Updated: Sep 19, 2018, 9:27 AM IST

कभी कभी ऐसी घटनाएं हो जाती है जिसे सुनकर सहसा कानो को विश्वास नहीं होता और लोग हैरान रह जाते हैं। लोग इसे भगवान का चमत्कार कह रहे हैं। इसी कारण इस चमत्कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। दरअसल मध्य प्रदेश के जबलपुर में पूजा के लिए नारियल को फोड़ा गया तो उसके अंदर भगवान गणेश की आकृति उभर कर आई। यह देखने में एक दम भगवान गणेश की प्रतिमा की तरह लग रही है। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है।