युवती को देख ऑटो ड्राइवर करने लगा हस्तमैथुन हुआ गिरफ्तार, दिल्ली मेट्रो में भी हो चुकी इस तरह की घटना

Published : Jul 31, 2019, 08:28 AM IST
युवती को देख ऑटो ड्राइवर करने लगा हस्तमैथुन हुआ गिरफ्तार, दिल्ली मेट्रो में भी हो चुकी इस तरह की घटना

सार

मुंबई में एक ऑटो ड्राइवर ने एक महिला के सामने ही हस्तमैथुन कर दिया। इसके बाद महिला ने सहेली की सलाह पर मुंबई को पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।

मुंबई। महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित माने जाने वाली महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई भी अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रही। यहां तक की ऑटो में ही महिलाएं यौन शोषण की शिकार हो जा रही है। मुंबई में एक ऑटो ड्राइवर ने एक महिला के सामने ही हस्तमैथुन कर दिया। इसके बाद महिला ने सहेली की सलाह पर मुंबई को पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।

मुंबई पुलिस से मिला जानकारी के मुताबिक एक महिला ने कहीं जाने के लिए एक ऑटो बुक किया तो आरोपी ड्राइवर अपने ऑटो में एक युवती को देखकर हस्तोमैथुन करने लगा था। इसके बाद महिला घबरा गयी और ऑटो से भाग गयी। फिलहाल इस मामले में कांदिवली इलाके में पुलिस ने एक 33 वर्षीय रिक्शाचालक को गिरफ्तार किया है।

उस पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ऑटोचालक का नाम संदीप शुक्ला है और उस पर आरोप है कि उसने ऑटो में ही युवती को देखकर हस्तउमैथुन किया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले एक महिला ने आरोपी संदीप शुक्लाी का ऑटो कांदिवली स्टेशन से घर छोड़ने के लिए बुक किया और वह रास्ते में ऑटो में लगे आईने से युवती को देखकर उत्तेजित हो गया और महिला के सामने ही हस्तमैथुन करने लगा।

ऑटो ड्राइवर की इस हरकत को देखकर पीड़ित युवती डर गई और बीच रास्ते में ही ऑटो से उतर गई। इस घटना के बाद युवती सहमी रही और उसने अपने घर वालों को भी इसकी जानकारी नहीं दी। लेकिन उसने एक सहेली को इसके बारे में बताया तो उसने मुंबई पुलिस को ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी।

मुंबई पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए इसकी जांच कर आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। कांदिवली पुलिस ने आरोपी संदीप शुक्ला के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

दिल्ली मेट्रो में हो चुकी है इस तरह की घटना
इस तरह की घटना पिछले दिनों दिल्ली मेट्रो में भी हुई थी जहां गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन से एक युवक ने एक महिला का पीछा और मेट्रो स्टेशन पर उसने महिला के पीछे खड़े होकर हस्तमैथुन किया।

इसके बाद महिला ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी मेट्रो प्रशासन को दी। जिसके बाद उस अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस अभी तक उस युवक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल