फिर हिला दिल्‍ली और एनसीआर, भूकंप के तेज झटकों की रिक्‍टर पैमाने पर 4.5 आंकी गई तीव्रता

Published : Jul 03, 2020, 08:09 PM IST
फिर हिला दिल्‍ली और एनसीआर, भूकंप के तेज झटकों की रिक्‍टर पैमाने पर 4.5 आंकी गई तीव्रता

सार

पिछले कुछ महीनों से देश में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं और इनके आने का सिलसिला जारी है। दो दिन पहले ही लद्दाख में भूकंप के झटके आ चुके हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों में देश के विभिन्न राज्यों में कम तीव्रता के कई भूकंप आ चुके हैं। 

नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं और पिछले एक महीने के दौरान कई बार दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके आ चुके हैं। वहीं आज आए भूकंप के झटके रिक्टर पैमाने पर 4.5 आंके गए हैं। माना जा रहा है कि धरती के भीतर 7 प्लेट्स लगातार घूम रही हैं और इनके टकराने के कारण भूकंप के झटके आ रहे हैं।


पिछले कुछ महीनों से देश में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं और इनके आने का सिलसिला जारी है। दो दिन पहले ही लद्दाख में भूकंप के झटके आ चुके हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों में देश के विभिन्न राज्यों में कम तीव्रता के कई भूकंप आ चुके हैं। वहीं आज एक बार फिर दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वहीं नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार आज दिल्ली में भूकंप के झटकों की रिक्टर स्केल तीव्रता 4.5 दर्ज की गई है।


फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली खतरे के मुहाने पर खड़ी है। पिछले दो महीने के भीतर दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के  14 बार झटके आ चुके हैं। विशेषज्ञ भी मान रहे हैं कि एनसीआर में भूकंप का खतरा बना हुआ है और जमीन के भीतर प्लेटों के एक्टिव होने से ऊर्जा निकल रही है और इसके कारण देश के विभिन्न राज्यों में भूकंप के झटके आ रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि दिल्ली और एनसीआर पर भूकंप का खतरा बना हुआ है। दिल्ली और एनसीआर में पिछले दो महीने के दौरान 14 बार से ज्यादा भूकंप के झटके आ चुके हैं। दिल्ली-एनसीआर में 12, 13 और 16 अप्रैल, 6, 10, 15 मई और 28 मई को दिल्ली-फरीदाबाद और एनसीआर झटके आ चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर जोन 4 में है और ये दूसरे नंबर का जोन है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम