देखिए क्या हुआ जब गांव पहुंचा पाक की क्रूरता के शिकार जवान का पार्थिव शरीर

Sep 20, 2018, 10:46 AM IST

पाकिस्तान की कायराना हरकत के शिकार हुए शहीद जवान नरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर के सोनीपत पहुंचते ही पूरा इलाका भारत माता की जय के नारे से गुंजायमान हो गया। शहीद का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग के जरिए सोनीपत के गांव थाना कलां लाया गया। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने शहीद को उनके गांव में आखिरी सलामी दी।

बता दें कि जम्मू के रामगढ़ में पाक रेंजरों ने बीएसएफ की टीम पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें नरेंद्र सिंह घायल हो गए थे। इसके बाद पाक रेंजर घायल अवस्था में नरेंद्र सिंह को उठा कर ले गए और यात्नाएं दी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को भारतीय सीमा में फेंक दिया था।