बारिश से बचने गए थे, दीवार गिर जाने से हुई 3 की मौत

Published : Jul 25, 2019, 01:08 PM IST
बारिश से बचने गए थे, दीवार गिर जाने से हुई 3 की मौत

सार

अलीगढ़ में तेज बारिश से बचने के लिए लोगों ने दीवार की आड़ ली थी। लेकिन तेज बारिश से दीवार ध्वस्त हो गई। जिसमें तीनों की मौत हो गई।   

अलीगढ़: चंडौस थाना क्षेत्र में आंधी बारिश में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब तीनों बारिश से बचने के लिए दीवार के सहारे खड़े हो गए। अचानक तेज आंधी बारिश की वजह से भरभराकर गिर गई जिसमे तीनों लोग दब गए। तीनों की ही मौके पर मौत हो गई। इस दौरान दीवार के सहारे ही बंधे हुए दो बैल भी चपेट में  आ गए और उनकी भी मौत हो गई। गाँव में हुई तीन मौतों से गाँव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के लोगों ने घटना के बारे में जानकारी ली। 

    अलीगढ के चंडौस थाना क्षेत्र के गाँव जामुनका में एक पिता पुत्र अपने खेत की जुताई के लिए शंकर नामके एक ब्यक्ति को ले कर खेत की ओर गए थे। देर शााम अचानक गांव में तेज आंधी बारिश शुरू हो गई। कई पेड़ भी इसमें  गिर गए। खेत में काम रहे पिता पुत्र व शंकर आंधी बारिश से बचने के लिए वहीं नजदीक की एक दीवार के सहारे खड़े हो गए। तभी अचानक दीवार गिर गई जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई। अलीगढ के एसपी सिटी अभिषेक ने बताया की  दीवार गिरंने से तीन लोगों की मौत हुई है। थानाध्यक्ष चंडौस को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण